Saturday, 29 August 2026

भाजपा ने ऐन वक्त पर रश्मि सैनी को ग्रेटर नगर निगम मेयर की प्रत्याशी किया घोषित


भाजपा ने ऐन वक्त पर रश्मि सैनी को ग्रेटर नगर निगम मेयर की प्रत्याशी किया घोषित

ग्रेटर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी को लेकर हुए विवाद के बाद अब रश्मि सैनी को मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसे पहले सुखप्रीत बंसल का नाम तय किए जाने को लेकर कार्यवाहक मेयर शील धाबाई नाराज हो गई थी। 

उन्होंने अपनी नाराजगी भाजपा का मुख्यालय पहुंचकर संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा से की। अब रश्मि सैनी को  भाजपा मेयर पद प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराए जाने की तैयारी की जा रही है। भाजपा के प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने पत्रकारों को इस बात की जानकारी दी कि भाजपा ने पार्षदों और विधायकों की सहमति से साथ-साथ संगठन के पदाधिकारियों ने भी रश्मि सैनी के नाम पर मोहर लगाई है। अब यही भाजपा की प्रत्याशी है और  उनका ही नामांकन पेश किया जाएगा।



Previous
Next

Related Posts