Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने कैला देवी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, आईपीएस अधिकारी सोमेंद्र मीणा के विवाह में की शिरकत


  भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने कैला देवी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, आईपीएस अधिकारी सोमेंद्र मीणा के विवाह में  की  शिरकत

भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने गुरुवार को माता कैला देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। प्रभारी  अरुण सिंह का इस दौरान कैलादेवी में कई जगहों पर भव्य स्वागत किया। प्रभारी अरुण सिंह ने ग्राम जरखोदा सपोटरा में आईपीएस अधिकारी सोमेंद्र मीणा के यहां पहुंचकर शादी समारोह में की शिरकत की।


करौली जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा 51 किलो की माला पहना कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए कैलादेवी कस्बे में जगह-जगह पर स्वागत गेट बनाकर स्वागत किया। 

इस दौरान प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, करौली के संगठन प्रभारी भानु प्रताप सिंह , भाजपा जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मा डागूर, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष हेमेंद्र वशिष्ठ, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अशोक सिंह धाबाई, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शेखपुरा, जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह, जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह बैंसला, सुरेश शुक्ला,मुरारीलाल पाकड़, सीताराम शर्मा, मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत बीजलपुर, ऐसी मोर्चा जिला अध्यक्ष बाबूलाल जाटव, रुप सिंह मीणा, सपोटरा पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि हंसराज बालोती, गजेंद्र सिंह रतियापुरा सहित  सैकड़ों की संख्या में  भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Previous
Next

Related Posts