


डिप्टी सीएम सचिन पायलट से अजमेर जिले के के नेताओं ने बुधवार को उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की।
मुलाकात करने वालों में मसूदा से कांग्रेस विधायक राकेश पारीक ,पूर्व विधायक रामनारायण चौधरी, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता, अजमेर देहात के पूर्व उपाध्यक्ष हरि सिंह गुर्जर, सरपंच सहित विभिन्न नेताओं ने मुलाकात की और अजमेर के राजनीतिक हालात के बारे में चर्चा की और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर अजमेर देहात कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष हरीश सिंह गुर्जर ने पायलट को उनका एक छायाचित्र भेंट किया।