Saturday, 29 August 2026

पुलिस निकम्मी, थाने में रहने लायक नहीं,गश्त छोड़कर हाईवे पर करते हैं वसूली : परसादी लाल मीणा


  पुलिस निकम्मी, थाने में रहने लायक नहीं,गश्त छोड़कर हाईवे पर करते हैं वसूली : परसादी लाल मीणा

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा  ने कहा कि पुलिस गश्त छोड़कर हाईवे पर वसूली कर रही है। उन्होंने मंडावरी थाने की पुलिस को निकम्मी कहां और एसपी से ऐसे पुलिसकर्मियों को थाने पर नई रखने की सलाह दी। 

गुरुवार को चिकित्सा मंत्री  परसादी लाल मीणा दौसा कलेक्ट्रेट में  पुलिस की समीक्षा बैठक बैठक ले रहे थे। बैठक में कलक्टर कमर चौधरी और एसपी संजीव नैन भी मौजूद थे।

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने एसपी संजीव नैन से कहा कि 8 बदमाशों ने खूब उत्पात मचाया, कई घंटे तक मंडावरी कस्बे में रहे। बदमाश कई खेतों के तार काटते हुए डकैती की वारदातों को अंजाम देने आबादी क्षेत्र में पहुंचे थे। पुलिस को उसकी भनक भी नहीं लगी। वारदातों को अंजाम देते वक्त भी गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को पता नहीं चला।

उन्होंने कहा कि कई घंटे तक बदमाश इलाके में रहे, लोगों ने उनको पकड़ने के लिए मुकाबला भी किया। इतना सब होने के बावजूद भी मंडावरी थाने के पुलिसकर्मियों की सुस्त कार्यप्रणाली से क्षेत्र के लोग बेहद नाराज हैं। काफी देर बाद जब पुलिस पहुंची तो उनके पास बदमाशों से मुकाबला करने के लिए हथियार नहीं थे। वे बदमाशों को पकड़ने की बजाय लौट गए।

चिकित्सा मंत्री  परसादी लाल मीणा का गुस्सा यहां भी नहीं रुका। उन्होंने  संजीव नैन से कह दिया कि इलाके की पुलिस निकम्मीऔर ऐसे पुलिसकर्मी थाने में रहने लायक नहीं है। इन्हें हटा दीजिए। 

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि पहले लालसोट थाना ही पूरे इलाके को कवर करता था। तब इतनी वारदातें नहीं होती थी। अब 4 पुलिस थाने खुलने के बावजूद क्राइम बढ़ रहा है। संबंधित थाने के पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में गश्त करनी चाहिए, लेकिन थाने की गाड़ियां हाईवे पर खड़ी होकर अवैध वसूली करती है।

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा की बैठक में लालसोट डिप्टी अरविंद गोयल, मंडावरी थाना इंचार्ज रामपाल, लालसोट इंचार्ज नाथूलाल, रामगढ़ पचवारा इंचार्ज अजय सिंह व झांपदा थाने के इंचार्ज रिछपाल सिंह मौजूद रहे।



    Previous
    Next

    Related Posts