Saturday, 29 August 2026

महानिदेशक पुलिस मिश्रा ने ली अधिकारियों की बैठक


महानिदेशक पुलिस मिश्रा ने ली अधिकारियों की बैठक

महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने कार्यभार संभालने के तत्काल बाद पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। 

मिश्रा ने अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा, तत्परता और लगन से कार्य कर राजस्थान पुलिस की गौरवशाली परम्पराओं को निरन्तर आगे बढाने का आह्वान किया। 

बैठक में अतिरिक्त महानिदेशक सर्वश्री राजीव शर्मा, जंगा श्रीनिवास राव,  डॉ रवि प्रकाश, ए पोनुचामी, सौरभ श्रीवास्तव, गोविन्द गुप्ता, सुनील दत्त, अनिल पालीवाल, आनन्द श्रीवास्तव व अशोक राठौड सहित वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहे।



Previous
Next

Related Posts