Saturday, 29 August 2026

गौ सेवकों का सम्मान किया भाजपा पूर्व विधायक मेहता ने


गौ सेवकों का सम्मान किया भाजपा पूर्व विधायक मेहता ने

भाजपा पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने  गुरुवार को गायों में लंपी बीमारी फैलने के दौरान गायों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले गौ सेवको का सम्मान किया।

ज्ञात रहे कि भाजपा पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने गायों में लंपी रोग फैलने पर अभिषेक गवाला, रवि शर्मा, जितेंद्र पहाड़िया, सुशील सेन, बृजमोहन सैनी, विशाल सैनी, टायसन वर्मा, राहुल वर्मा, कृष्णा बड़ीवाल, महेश हिंदू, मोनू बेरवा सहित अन्य गौ सेवकों के साथ प्रतिदिन टोंक विधनसभा के अलग -अलग गांवों में जाकर आर्युवेदिक लड्डू खिलाकर गायों की निस्वार्थ भाव से सेवा की थी। इसकी वजह से कई गायों को जीवनदान मिला था।इसके फलस्वरूप पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने गुरुवार को इन सभी गौ सेवकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस दौरान पूर्व प्रधान  जगदीश गुर्जर, विष्णु चावला, जयनारायण वर्मा, रामगोपाल बाजिया, रमेश कोतवाल, महेंद्र सिंह चौधरी,  विष्णु चावला, शैतान सैनी, पुष्पेंद्र जैन, अनिल शर्मा, राजवीर चौधरी सहित कई कार्यकर्ता थे।



Previous
Next

Related Posts