Saturday, 29 August 2026

नांदेश्वर महादेव मंदिर पर खाटू वाले श्याम बाबा का जन्मोत्सव और अन्नकूट महोत्सव मनाया और अन्नकूट का प्रसाद किया वितरित


 नांदेश्वर महादेव मंदिर पर खाटू वाले श्याम बाबा का जन्मोत्सव और अन्नकूट महोत्सव मनाया और अन्नकूट का प्रसाद  किया वितरित

श्री नान्देश्वर महादेव मंदिर विकास समिति द्वारा क्रिश्चियन गंज स्थित नांदेश्वर महादेव मंदिर पर  खाटू वाले श्याम बाबा का जन्मोत्सव और अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया । 

खाटू वाले श्याम बाबा का जन्मोत्सव और अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर  मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया एवं महिला मंडल द्वारा संकीर्तन कर किया गया।  शाम को महा आरती के बाद मावे का केक काटकर ठाकुर जी के अन्नकुट का भोग लगाकर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। 

नगर निगम अजमेर के पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, उपमहापौर नीरज जैन कांग्रेसी नेता महेंद्र सिंह रलावता ,शिव कुमार बंसल ,राकेश  डीडवानिया, पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता, श्याम बिहारी शर्मा, गोविंद जादम ,पृथ्वीराज सांखला, रमेश चौहान, राजीव बगरू, धर्मेंद्र शर्मा, हरीश पेन वाला ,अनिल राठी, मोहन खंडेलवाल ,गंगाराम ,राजू गुर्जर ,पूनम पाराशर ,हेमंत सोनी, नारायण पाराशर ,सुरज कांचवाला ,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



Previous
Next

Related Posts