


राजस्थान राज्य मंत्रालय कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर अजमेर के अंदर संघर्ष समिति अजमेर के सदस्यों ने 11 नवंबर शुक्रवार स्थान शहीदी स्मारक जयपुर समय प्रातः 11:00 बजे से विशाल धरना, प्रदर्शन और विशाल रैली आयोजित की जाएगी।
अजमेर में गुरुवार को संघर्ष समिति के सदस्यों ने विभिन्न कार्यालयों में संपर्क किया और टेंपलेट्स बांटकर जयपुर में रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।यही नहीं संघर्ष समिति के सदस्यों ने कर्मचारियों को पीले चावल देकर जयपुर की रैली जाने के लिए प्रतिज्ञा दिलाई । संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि इस संघर्ष के लिए अगर बाबू अपनी भी पीछे रह तो फिर बाबू पिछ्ता ही जाएगा बाबू एकता जिंदाबाद रहे उसके लिए आह्वान किया गया। 9 सूत्री मांग पत्र है जो मंत्रालय संघर्ष समिति ने प्रदेश स्तर पर जारी किया है
अजमेर में जो रैली और 11 नवंबर के प्रदर्शन और धरने के लिए विभिन्न विभागों में संपर्क किया गया उनमें क्रमशः जलदाय विभाग चीफ ऑफिस,राजस्व मंडल अजमेर,एसपी ऑफिस अजमेर,जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय अजमेर,उपखंड कार्यालय सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय और जलदाय विभाग के संभाग कार्यालय जो आरपीएससी की पुरानी भवन में है इनके अंदर संघर्ष समिति के सदस्यों ने जनसंपर्क किया पंपलेट बांटे और पीले चावल साथियों को दिए और उनका उत्साहवर्धन भी किया और भाग लेने के लिए उनको प्रतिज्ञा दिलाई गई।
अजमेर मंत्रालय कर्मचारी संघर्ष समिति के सदस्य आकाश मारोठिया संयोजक, नितिन चतुर्वेदी उप संयोजक, अनिल मिश्रा, अतुल भार्गव, शहीद अहमद, अरविंद शर्मा, राधेश्याम सांखला, आलमगीर, वासुदेव पारीक, गजेंद्र सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह राठौड़, प्रकाश गोबर, मोहनलाल बिलवाल, विपुल शर्मा, मोहनलाल चंडालिया और एकीकृत अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत संभाग प्रभारी और जिला अध्यक्षकांति कुमार शर्मा इस दौरान सभी कार्यालयों में संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपनी मांगों के लिए जयपुर के शहीद स्मारक पर होने वाली रैली धरने प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक संख्या में चलें। जिससे कि राज्य सरकार पर दबाव बन सके।