Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी की मानगढ़धाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में लगे दो पुलिस अधिकारी भिड़े, गाली गलौज और धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ वायरल


 पीएम मोदी की मानगढ़धाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में लगे दो पुलिस अधिकारी भिड़े, गाली गलौज और धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मानगढ़धाम धाम की यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच किसी बात को लेकर आपसी तनातनी की हो गई। दोनों अधिकारी आपे से बाहर हो गए और गाली गलौज करते हुए एक दूसरे को मारने के लिए दौड़े । डीवाईएसपी विवेक सिंह राव और इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह  के बीच यह वाकिया देखने को मिला।  

मौजूदा स्थिति में  डीवाईएसपी विवेक सिंह राव उदयपुर में  और इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह डूंगरपुर सागवाड़ा में तैनात है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उदयपुर संभाग के पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। गुरुवार को ही नए डीजीपी उमेश मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण किया है। अब इस   घटना के वीडियो की क्या जांच होगी और दोषी दोनों अफसरों के खिलाफ कोई कार्यवाही संभव हो पाएगी या नहीं यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा।


    Previous
    Next

    Related Posts