Saturday, 29 August 2026

हाईकोर्ट ने ग्रेटर नगर निगम मेयर चुनाव पर नहीं दिया स्टे, 7 नवंबर को होगी सुनवाई, भाजपा के 60 पार्षद पहुंचे चोमू पैलेस में बाड़े बंदी में


हाईकोर्ट ने ग्रेटर नगर निगम मेयर चुनाव पर नहीं दिया स्टे, 7 नवंबर को होगी सुनवाई, भाजपा के  60 पार्षद पहुंचे चोमू पैलेस में बाड़े बंदी में

ग्रेटर नगर निगम जयपुर में मेयर पद के चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही  भाजपा और कांग्रेस में हलचल तेज हो गई। हाईकोर्ट हाईकोर्ट ने मेयर चुनाव की प्रक्रिया रोकने से मना कर दिया है और बर्खास्त मेयर  सौम्या गुर्जर के मामले की सुनवाई 7 नवंबर तक टाल दी है। 

कोर्ट के आदेश के बाद भाजपा ने चुनाव को ध्यान में रखकर अपने 60 से ज्यादा पार्षदों की बाड़ेबंदी करते हुए उन्हें चौंमू स्थित चौंमू हाउस पैलेसे भेज दिया है। हालांकि इस बाड़ेबंदी से कई भाजपा पार्षद अब भी दूर है, वे  गुरुवार को पार्टी मुख्यालय की बैठक में नहीं पहुंचे। जो पार्षद नहीं आए उन्होंने बीमार और खुद को जयपुर से बाहर होना बताया है। 

भाजपा मुख्यालय से 2 बसों के जरिए इन पार्षदों को चोमू के होटल चोमू पैलेस  के लिए रवाना किया गया।  भाजपा और कांग्रेस दोनों को  मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कल सुबह तक करनी पड़ेगी। 4 नवंबर को नामांकन की आखिरी तारीख है। ऐसे में अब दोनों पक्षों में गतिविधियां तेज हो गई है।

भाजपा ने अपने सीनियर विधायक और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया को इस चुनाव का प्रभारी बनाया है। भाजपा को जनवरी 2019 का घटनाक्रम याद है, जब बाड़ेबंदी से ही भाजपा के कुछ पार्षदों ने कांग्रेस से संपर्क करके अपनी ही पार्टी को मेयर के चुनाव में हरा दिया था। इसी दौरान बाड़ेबंदी से भाजपा के तत्कालीन पार्षद विष्णु लाटा गायब हो गए थे और उन्होंने कांग्रेस के सपोर्ट से मेयर का चुनाव लड़कर जीता था। ऐसे में इस बार पार्टी पहले से ज्यादा सतर्क रहेगी, क्योंकि कांग्रेस की जो रणनीति है वह इस बार भी भाजपा के पार्षदों को अपने खेमे में लेकर मेयर का चुनाव जीतने की है।

कांग्रेस इस चुनाव में अपना उम्मीदवार को उतारेगी। उम्मीदवार कौन होगा इसके निर्णय के लिए गुरुवार को सभी विधायकों को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय शाम 4 बजे बैठक हुई इसमें कैबिनेट मंत्री लालचन्द कटारिया, प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक गंगा देवी, सांगानेर से विधायक प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज, विद्याधर नगर से प्रत्याशी रहे सीताराम अग्रवाल भी शामिल रहे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने आज चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही आज सुबह 10 बजे से जयपुर नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय में रिर्टनिंग अधिकारी का ऑफिस खुल गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने  अतिरिक्त जिला कलेक्टरशंकरलाल सैनी को रिटर्निंग अधिकारी और आर एस अधिकारी विष्णु कुमार गोयल को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया है।



Previous
Next

Related Posts