


चुनाव आयोग ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2 फेज में कराए जाएंगे। 182 सीटों के लिए वोटिंग 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होगी। नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ ही आएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इससे पहले उन्होंने गुजरात में मोरबी पुल हादसे पर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि गुजरात में इस बार 4.6 लाख लोग पहली बार वोट करेंगे।
उन्होंने बताया कि गिर फॉरेस्ट के बनेज गांव में रहने वाले भरतदास दर्शनदास के लिए पोलिंग बूथ बनाया जाएगा। इस इकलौते मतदाता से वोटिंग करवाने के लिए 15 लोगों की टीम जाएगी। उन्होंने कहा- भरतदास अपने गांव से बाहर आकर वोटिंग करना नहीं चाहते हैं, इसलिए उनके लिए पोलिंग बूथ और पोलिंग टीम भेजी जाएगी।
नाव आयोग ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। गुजरात विधानसभा चुनाव 2 फेज में होगा। 182 सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में 1 दिसंबर को 89 सीटों पर और 5 दिसंबर को 93 सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजे 8 दिसंबर को यानी हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ ही आएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने राजीव कुमार ने इस बात पर स्पष्ट तौर पर मना किया कि चुनाव की घोषणा किसी के दबाव में नहीं की गई है निष्पक्ष चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि गुजरात विधानसभा का गठन 18 फरवरी 2023 को होना है जबकि चुनाव 110 दिन पहले कराया जा रहा है। मतगणना भी 72 दिन पहले होगी ऐसे में यह कहना कि चुनाव घोषणा लेट की गई है या गलत है।