Saturday, 29 August 2026

खाचरियावास ने सीएम गहलोत को लिखा पत्र, प्रदेश का नुकसान पहुंचाने वाले अधिकारियों को सजा नहीं मिली प्राइम पोस्टिंग,अधिकारियों की एसीआर लिखने का मिले अधिकार


खाचरियावास ने सीएम गहलोत को लिखा पत्र, प्रदेश का नुकसान पहुंचाने वाले अधिकारियों को सजा नहीं मिली प्राइम पोस्टिंग,अधिकारियों की एसीआर लिखने का मिले अधिकार

खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियाचास ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखकर नाराजगी प्रकट की है। खाचरियावास ने अपने पत्र में स्पष्ट तौर पर उनके प्रमुख शासन सचिव कुलदीप राका पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि उनके विभाग का शासन सचिव आशुतोष पैडणेकर ने जानबूझकर प्रदेश के 46000 टन गेहूं लैप्स करवा दिया।

 उन्होंने पत्र में कहा है कि मैंने समय रहते हुए विभाग की बैठक बुलाई थी लेकिन नहीं सुनी गई और इतना बड़ा नुकसान तो देश को हुआ है। खाद्य आपूर्ति मंत्री खाचरियावास ने सीएम गहलोत को पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि उन्हें आईएएस अधिकारियों की एशिया लिखने का अधिकार दिया जाना चाहिए ।उन्होंने पत्र में कहा है कि आईएएस अधिकारी मंत्रियों का कहना नहीं मानते इससे विभाग के कामकाज में परेशानी आती है और जनता के हित के काम भी नहीं हो प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा- हमारा 46 हजार टन गेहूं लैप्स हो गया। यह महीने भर पहले की बात है। मैंने बैठक बुलाकर अधिकारी को डांटा। मैंने सख्त आदेश दिए। जिस तरह आईएएस अफसर काम कर रहे हैं। वह सही नहीं है। जिन अफसरों ने जनता का गेहूं लैप्स करवा दिया। ऐसे  अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए मैंने सीएम को लिखा है।

खाचरियावास ने कहा कि मैंने सीएम के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका को फोन किया। सीएम के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी नहीं है क्या? यह सवाल भाजपा कांग्रेस का नहीं है।  खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि अधिकारियों की गलती से राशन की दुकानों पर सिर फूट गए। मैं तो वह आदमी हूं, जो सड़क पर लड़ता है। मेरा डिपार्टमेंट ऑनलाइन है। करप्शन नहीं हो सकता। जो भी आईएएस इस विभाग में आता है। वह यही सोचता है कि यहां क्या करेंगे? बाद में ये अधिकारी दूसरी जगह मनचाहे डिपार्टमेंट में चले जाते हैं। मैं बहुत नाराज हूं।

खाद्य आपूर्ति मंत्री खाचरियावास  ने कहा कि सरकार के बार-बार आदेश जाने के बावजूद कई बार गड़बड़ हुई। जिस अफसर ने गड़बड़ी की। उसे अक्षय उर्जा निगम में प्राइम पोस्टिंग पर भेज दिया। उस जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई करने की जगह उसे अच्छे डिपार्टमेंट में भेज दिया। मैंने सीएम से  पत्र लिखकर ऐसे  अधिकारी आशुतोष पैडणेकर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है।  मंगलवार को मैंने सीएस  उषा शर्मा को भी फोन किया। जनता एमएलए मंत्री करो जितवाकर भेजती है, उसे देवदूत बनाकर भेजती है,  अधिकारी अगर उस मंत्री की बात नहीं मानेंगे,मंत्री कमजोरी की बात कहता हुआ अच्छा नहीं लगता। 

खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि यदि कोई अधिकारी रूल्स ऑफ बिजनस को नहीं माने तो मंत्री क्या करेगा? यह तो मैं हूं और लड़ाका हूं और मेरी आदत गलत के खिलाफ संघर्ष करने की है। और कोई मंत्री होता तो यह बात बाहर ही नहीं आती। जनता का गेहूं लैप्स करवाने वाले अफसर की वजह से कितना नुकसान हो गया। मैंने इसीलिए सीएम गहलोत से कार्रवाई को कहा है।


Previous
Next

Related Posts