


श्रीअग्रवाल सेवा संस्था, अजमेर (पूर्ववर्ती श्री अग्रवाल संघ, अजमेर) के सदस्यों का "दीपावली स्नेह मिलन और वरिष्ठ जन सम्मान" समारोह का आयोजन फॉयसागर रोड स्थित श्री श्याम वाटिका में बुधवार को आयोजित किया गया।
आयोजन में स्नेह मिलन के साथ साथ संस्था के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह और श्रीश्याम भजन संध्या का आयोजन भी किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी लोकेश अग्रवाल (मुंशी) थे और अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष प्रदीप बंसल ने की।
संस्था उपाध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अतिथि लोकेश अग्रवाल मुंशी का संस्था की और से माल्यार्पण कर व दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया, संस्था अध्यक्ष प्रदीप बंसल ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम मेंआई सभी अतिथियों व सदस्यों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री लोकेश अग्रवाल ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और एकजुट रहकर समाज के काम करने का आग्रह किया ।
संस्था के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्य गोविंद स्वरूप गर्ग बबायचा वाले, लक्ष्मी नारायण गोयल डीडवानिया, रामावतार अग्रवाल गोंद वाले तथा हनुमान दयाल बंसल का मुख्य अतिथि व संस्था पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल भेंट कर संस्था की और से अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे अजमेर की विभिन्न अग्रवाल जाति की संस्थाओं के अध्यक्ष व सचिव तथा प्रमुख अग्रवाल महानुभावों डा. विष्णु चौधरी, गोपाल गोयल काँच वाले, घनश्याम चौधरी, सुरेश गोयल, अनिल गोयल, संदीप गोयल, शैलेंद्र अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, सतीश बंसल, ओम प्रकाश गर्ग, महेंद्र जैन मित्तल, धनेश गोयल, श्रीमती रेणु मित्तल, श्रीमती कविता अग्रवाल, श्रीमती सुषमा अग्रवाल, उमेश गर्ग, अशोक बंसल, राजेंद्र मंगल व दीपेश बंसल का भी संस्था की और से अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर संस्था संरक्षक किशनचंद बंसल व अशोक पंसारी, अध्यक्ष प्रदीप बंसल, उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र अग्रवाल, सचिव संदीप बंसल, उप सचिव विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग, असहाय सहायता प्रभारी कैलाशचंद डिडवाणीया, प्रचार मंत्री अनिल गर्ग, सांस्कृतिक मंत्री महेंद्र जैन मित्तल, भंडारपाल सुरेश गोयल, कार्यकारिणी सदस्य व कार्यक्रम संयोजकगण हनुमान श्रीया तथा सुनील गर्ग, मनीष गोयल, एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल, गौरव चौधरी, राकेश अग्रवाल टकसाली, धनेश गोयल, योगेश अग्रवाल व हेमंत अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन संस्था उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र अग्रवाल ने किया अन्त में संस्था सचिव संदीप बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया।