Saturday, 29 August 2026

बगावत करने वालों पर तत्काल कार्रवाई हो, पीएम मोदी ने गुलाम नबी की भी तारीफ की थी, फिर क्या हुआ सब जानते हैं : पायलट


बगावत करने वालों पर तत्काल कार्रवाई हो, पीएम मोदी ने गुलाम नबी की भी तारीफ की थी, फिर क्या हुआ सब जानते हैं :  पायलट

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीखा प्रहार किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सीएम गहलोत की जिस तरह तारीफ की पायलट ने चुटकी ली और कहा कि मोदी जी ने गुलाम नबी आजाद की भी इसी तरह तारीफ की थी, बाद में क्या हुआ सब जानते हैं। 

पायलट ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा तारीफ करने के पीछे भी कोई मकसद होता है,  उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं, यह दिलचस्प डेवलपमेंट है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सदन के अंदर गुलाम नबी आजाद की तारीफ की थी, उसके बाद क्या घटनाक्रम हुआ, वह हम सबने देखा है। इसे इतना लाइटली नहीं लेना चाहिए। अब हम सबको इंतजार करने की जरूरत है।

पायलट ने बुधवार को अपने सरकारी निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जहां तक राजस्थान की बात है, आप सब जानते हैं कि 25 सिंतबर को विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। वह बैठक हो नहीं पाई, इसके लिए खुद सीएम गहलोत ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगी थी। 

उन्होंने कहा कि 3 लोगों को नोटिस दिए गए, नोटिस के बाद यह जानकारी में आया है कि जवाब दिए गए हैं। हमारी पार्टी अनुशासित है, कांग्रेस में सबके लिए नियम-कायदे बराबर हैं। नोटिस पर भी शीघ्र निर्णय लिए जाने चाहिए, कानून, अनुशासन सब पर लागू है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे जी ने पदभार संभाला है, ऐसा तो हो नहीं सकता कि अनुशासनहीनता मानी गई हो और उस पर निर्णय नहीं लिया जाए।

सचिन पायलट ने सीएम बदलने की चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि राजस्थान के संदर्भ में निर्णय लेने की जो बात है तो संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि इस पर   शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राज्य हिमाचल प्रदेश चुनाव चल रहे हैं और आने वाले समय में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के राज्य गुजरात में चुनाव होंगे ।  ऐसे में हम सब चुनाव में लगे हुए हैं, जल्दी ही गुजरात के चुनाव की घोषणा भी हो जाएगी। 


पायलट ने कहा कि अनुशासन के मामले भी  संगठन महामंत्री वेणुगोपाल के संज्ञान में है।  उन्होंने कहा कि  मुझे उम्मीद है कि राजस्थान में यह जो अनुशासनहीनता का मामला बना हुआ है,  उस पर शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए।

पायलट ने कहा कि इस मामले को ठीक करने का वक्त आ चुका है, उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक नहीं हुई, जबकि कोई समानांतर बैठक हुई। उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और अन्य नेता इस पूरे मामले को जानते है।  उन्होंने कहा कि अब इस मामले को ठीक करने का समय आ चुका है और पार्टी निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि यह सब निर्णय सभी एआईसीसी को लेने हैं।

सचिन पायलट ने कहा कि किस को किस पद पर बैठाना है, क्या जिम्मेदारी देनी है, इसका निर्णय भी एआईसीसी लेगी। चुनाव में केवल 13 महीने का समय बचा है। जो भी निर्णय लेने हैं, कदम उठाने हैं ,उसे किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा किप्रदेश में विधायक दल की बैठक भी नहीं हो सकी है अब समय आ गया है कि विधायक दल की बैठक भी होगी और जिस प्रकार का प्रस्ताव पारित करने के बाद सीएम गहलोत सोनिया जी के समक्ष कह कर आए थे वह पूरा होगा। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात दोनों में कांग्रेस की स्थिति अच्छी है और हम सरकार बनाएंगे।

Previous
Next

Related Posts