Saturday, 29 August 2026

विवेकानंद संदेश यात्रा का टोंक मे होगा स्वागत,अगले महीने टोंक आएगी


विवेकानंद संदेश यात्रा का टोंक मे होगा स्वागत,अगले महीने टोंक आएगी

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से भारत की आज़ादी के अमृत महोत्सव एवं स्वामी विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी के स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत 19 नवम्बर से 7 जनवरी तक राजस्थान के प्रत्येक जिले में विवेकानंद केन्द्र राजस्थान द्वारा विवेकानन्द संदेश यात्रा निकाली जाएगी।

विवेकानन्द सन्देश यात्रा की तैयारियों सम्बन्धी बैठक टोंक में  राजस्थान प्रांत संयोजक डा .स्वतंत्र शर्मा , अजमेर विभाग प्रभारी अशोक दानी ,  टोंक जिला संयोजक मणिकांत गर्ग , सह संयोजक रमेश काला , कौर ग्रुप के बाबूलाल  शर्मा, अशोक कासलीवाल, हितेश कुमार, राधेश्याम शर्मा एवं  विनय सिंह ताखर  के सानिध्य में विवेकानंद स्कूल में की गई ।

 जिसमें आगामी 29 दिसम्बर को टोंक में आ रही विवेकानंद सन्देश यात्रा के पूर्व  प्रचार प्रसार, संपर्क, विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजन तथा जिला आयोजन समिति के गठन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

बैठक में शोभायात्रा के स्वरूप में भव्यता एवं दिव्यता लाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी सामने आए। इसके साथ ही संदेश यात्रा के साथ आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए आवास व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। संदेश यात्रा जहां शोभायात्रा के रूप में परिवर्तित होगी वहां   प्रारंभ का स्थल तथा जहां शोभायात्रा समाप्त होगी वहां  सभा के स्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। विवेकानंद संदेश यात्रा के  जिला संयोजक ने आश्वस्त किया कि स्वामी विवेकानंद की दिव्यता के अनुरूप यात्रा की भव्यता हेतु विशेष तैयारी की जाएगी।



Previous
Next

Related Posts