Saturday, 29 August 2026

सामाजिक समरसता की मिसाल बना श्री आन्तरिया बालाजी के अन्नकूट महोत्सव


 सामाजिक समरसता की मिसाल बना श्री आन्तरिया बालाजी के अन्नकूट महोत्सव

श्री आन्तरिया बालाजी मंदिर टोंक में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया।अन्नकूट महोत्सव  सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल  बन गया।जहां जाति, वर्ग एवं गरीब -अमीर से ऊपर उठ करके सभी धर्मावलंबियों ने एक ही पंगत में बैठ करके प्रसादी प्राप्त की।

मंगलवार को आयोजित श्री आन्तरिया बालाजी महाराज के अन्नकूट का भोग लगाया गया ततपश्चात समुहिक रूप से लोगो ने एक ही पंगत में बैठ करके प्रसाद ग्रहण किया।इस अनूठे अन्नकूट महोत्सव में सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला।

उल्लेखनीय रहे औद्योगिक क्षेत्र टोंक में काफी पुराना श्री आन्तरिया के बालाजी का मंदिर है।इस मंदिर में भव्य बालाजी की चमत्कारिक प्रतिमा है जिसके दर्शनार्थ रोजाना सैकड़ो लोग पहुंचते ही वही मंगलवार एवं शनिवार को तो दर्शनार्थियों का तांता ही लगा रहता है। इस मंदिर की खासियत है कि मंदिर की प्रतिमा के ऊपर छत नही है लोगो ने काफी प्रयास किए लेकिन छत डाली भी गई तो वह नीचे गिर गई इसके बाद मन्दिर समिति ने इसको बालाजी की इच्छा मानते हुए छत ही  नही डाली।



Previous
Next

Related Posts