


भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा है कि केंद्र सरकार ने राजस्थान को गांवो के विकास के लिए खूब पैसा दिया है ।लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार ने खर्च नही किया जिससे गांवो का विकास नही हो पाया।
टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने मंगलवार को मालपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चैनपुरा, सीतारामपुरा,सोडा बावड़ी, सोडा,डिग्गी, देशमा,मलिकपुर,बरोल तथा गनवर आदि में जनसुनवाई कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने टोंक जिले के लिए हर घर को नल कनेक्शन योजना के तहत शुद्ध पेयजल योजना शुरू की थी लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार ने इसमें देरी की जिस कारण आज भी जिले के कई गांव पीने के पानी से वंचित है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल मन्त्री ने 1100 करोड़ रूपए जल मिशन योजना के लिए स्वीकृत किए है।जौनापुरिया ने कहा कि अब अगले छह महीने में टोंक जिले के सभी गांवो में जल मिशन योजना से हर घर को नल कनेक्शन दिया जाएगा जिससे शुद्ध पेयजल मिलेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांवो में मूलभूत सुविधाओ सहित गांवो के विकास एवं शहरों की तर्ज पर गांवो के विकास के लिए पैसा दिया है।उन्होंने कहा कि गांवो में श्मशान के लिए सड़क,सफाई,नालियों आदि के विकास के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए राशि दी है ताकि श्मशान का विकास हो सकें ।
भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कोई भी समस्या आए तो प्राथमिकता से समाधान किया जाए।
जनसुनवाई में मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नही आने देंगे।उन्होंने कहा कि जनता के लिए 34घण्टे दरवाजे खुले हुए है।विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि केंद्र से मिलने वाली धन राशि का उपयोग गांव के विकास के लिए किया जाएगा।
टोंक-सवाई माधोपुर भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चो के साथ भोजन किया साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई की। जिन्होंने वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं से खेतों में कृषि कार्य की जानकारी ली तथा अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी लेते हुए पोर्टल पर दर्ज कराए जाने की जानकारी ली।जिन्होंने महिलाओ को वस्त्र भी वितरित करते हुए केंद्र की ग्रामीण एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य वर्गों के लिए शुरू की गई योजनाओ की भी जानकारी ली। इतना ही नही सांसद ने जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्राम पंचायत समिति की प्रगति की जानकारी भी ली साथ ही अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओ से वंचित नही हो सकें।