Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत ने किया पुष्कर मेले का उद्घाटन,110 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास


सीएम गहलोत ने  किया पुष्कर मेले का उद्घाटन,110 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पुष्कर धाम सभी वर्गाें की आस्था का केन्द्र है। सभी जाति और धर्माें से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुष्कर में आते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुष्कर मेलेे में वृहद स्तर पर उत्कृष्ट एवं भव्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

सीएम गहलोत गहलोत मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला-2022 के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। श्री गहलोत ने कहा कि इस भव्य उद्घाटन कार्यक्रम के माध्यम से एक नई शुरूआत की गई है। पुष्कर का मेला पूरी दुनिया में विख्यात है। आजादी के बाद पुष्कर तीर्थ में पहली बार ऐसा दृश्य देखने को मिला है। यहां शानदार व्यवस्थाओं के साथ उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके लिए आयोजन से जुड़े सभी विभाग तथा पुरोहित समाज बधाई के पात्र हैं। पुष्कर धाम के विकास के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने पुष्कर सरोवर पर की पूजा-अर्चना

सीएम गहलोत ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पुष्कर मेले का शुभारंभ किया। सीएम गहलोत ने पुष्कर सरोवर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने मेला मैदान पर झण्डारोहण कर उद्घाटन कार्यक्रम की शुरूआत की। श्री गहलोत ने पवित्र पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर आयोजित सरोवर अभिषेक, महाआरती और दीपदान कार्यक्रम में भाग लिया। सीएम गहलोत ने पुष्कर सरोवर के घाटों पर दीपदान किया। दीपदान कार्यक्रम में सरोवर के 52 घाटों पर सवा लाख दीपकों से दीपदान एवं महाआरती की गई।


अजमेर और पुष्कर को 110 करोड़ के कार्याें की सौगात

सीएम गहलोत ने अजमेर और पुष्कर में 110 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें स्मार्ट सिटी, अजमेर विकास प्राधिकरण एवं वन विभाग के तहत विभिन्न विकास कार्य और परियोजनाएं शामिल थीं। सीएम गहलोत ने कहा कि पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। करीब 11 करोड़ रूपए की लागत से पुष्कर का विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुष्कर में घाटों का जीर्णाेद्धार एवं अन्य विकास कार्यों जल्द पूरे किए जाएंगे। 

सीएम गहलोत ने किया विकास प्रदर्शनी का अवलोकन

सीएम गहलोत ने इससे पहले मेला स्थल पर लगी राजीविका विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विकास प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी की सराहना की।  

कार्यक्रम में राजस्थान राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि सीएम गहलोत के कार्यकाल में आमजन के हित के लिए ऐतिहासिक फैसले हुए है। उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निःशुल्क जांच एवं उपचार तथा अन्य फ्लेगशिप योजनाओं से करोड़ों लोगों को राहत मिली है।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंलता रावत, बीज निगम चेयरमैन धीरज गुर्जर,वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेश टंडन, अजमेर से भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक श्रीमती गंगा देवी,  पुष्कर से भाजपा विधायक सुरेश रावत, मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष रमेश बोराणा,प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष नसीम अख्तर रामस्वरूप लांबा अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती रामनारायण गुर्जर ,ब्रह्मदेव कुमावत, डॉ राजकुमार जयपाल ,कय्यूम खान ,महेंद्र सिंह गुर्जर, विधायक गंगा देवी, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी , देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ ,शहर अध्यक्ष विजय जैन, पार्षद नौरत गुर्जर, सर्वेर्श पारीक, महासचिव शिव कुमार बंसल, जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी राजेंद्र गोयल ,राजस्थान बीस सूत्रीय कार्यक्रम आयोजन क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के सदस्य डॉ. संजय पुरोहित संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा पुलिस महानिरीक्षक रूपेंद्र सिंह जिला कलक्टर अंशदीप पुलिस अधीक्षक चुनाराम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सागवान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना गर्गउपखंड अधिकारी सुखाराम पिंडेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।



Previous
Next

Related Posts