Saturday, 29 August 2026

ग्रेटर नगर निगम जयपुर महापौर के लिए उपचुनाव 10 नवंबर को मतदान,राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम किया जारी


ग्रेटर नगर निगम जयपुर महापौर के लिए उपचुनाव 10 नवंबर को मतदान,राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम  किया जारी

जयपुर ग्रेटर नगर निगम को 10 नवंबर को महापौर उपचुनाव के लिए मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने महापौर पद के उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया हैं। जयपुर के अलावा पिण्डवाडा और नसीराबाद में नगरपालिका अध्यक्ष पद का भी उप चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। 

राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव चित्र गुप्ता ने  जारी कार्यक्रम के तहत 10 नवंबर को तीनों जगहों पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा और इसके बाद मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार  3 नवंबर को उप चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद 4 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 7 नवंबर तक नाम वापस लिए जाएंगे। इसी दिन चुनाव चिन्ह का भी आवंटन होगा।

महापौर के चुनाव को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों अपने पार्षदों की बड़े बंदी करेगी। जयपुर में ओबीसी महिला के लिए महापौर पद आरक्षित है, ऐसे में शील धाभाई के साथ-साथ सुखप्रीत बंसल को भी महपौर पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ग्रेटर नगर निगम में कुल 150 पार्षद हैं। इनमें महापौर सहित चार पार्षदों को सरकार बर्खास्त कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव के साथ बदसलूकी मामले में सौम्या गुर्जर के महापौर पद से अयोग्य घोषित होने के बाद शील धाभाई को 60 दिन के लिए कार्यवाहक महापौर बनाया गया है। उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले ही राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्रेटर नगर निगम के साथ-साथ पिण्डवाडा और नसीराबाद में नगरपालिका अध्यक्ष पद का भी उप चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है।


Previous
Next

Related Posts