Saturday, 29 August 2026

12 नवंबर को डबल इंजन सरकार का हिमाचल इंजन होगा सीज : पायलट


12 नवंबर को डबल इंजन सरकार का हिमाचल इंजन होगा सीज : पायलट

हिमाचल के ऊना स्थित कुटलैहड़ विधानसभा में कांग्रेस के स्टार प्रचारक  और पूर्व उपमुख्यमंत्री  सचिन पायलट ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर तीखा प्रहार किया और कहा कि  12 तारीख को डबल इंजन सरकार का हिमाचल का एक इंजन सीज हो जाएगा, जबकि 2024 में दूसरा इंजन भी बंद हो जाएगा। 

उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल में डबल इंजन ने विकास कराया होता तो  पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लगातार दौरे नहीं करने पड़ते। जो दिखाता है कि हिमाचल सरकार के दम पर भाजपा चुनाव नहीं जीत सकती। तभी पीएम मोदी को बार-बार हिमाचल आना पड़ रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री को जनसभाएं करनी पड़ रही हैं। 

मंगलवार को समूर में सचिन पायलट ने रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के पांव तले जमीन खिसक रही है और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। तभी चुनाव में लोगों को नए-नए पोशाक और भाषण देकर भ्रमित करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल वह प्रदेश है, जिसका निर्माण पूर्व पीएम स्वर्गीय इंदिरा गांधी के समय में हुआ था।

सचिन पायलट ने कहा कि सभी विरादरी के लोग और नेतागण एकजुट होकर काम कर रहे हैं। देवेंद्र भुट्‌टो ने ब्लॉक स्तर पर जनता के बीच रहकर काम किया है। जो आपकी दिक्कतों और मुसीबतों को व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं। जिनका समाधान करने की उनमें क्षमता है, तभी पार्टी ने उन्हें चुनाव में मौका दिया है।

इस मौके पर हिमाचल के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्‌टो, जिलाध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश सचिव विवेक शर्मा, देसराज मोदगिल, देसराज गौतम, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय डोगरा, ब्लॉक अध्यक्ष रामआसरा शर्मा, चुनाव इंचार्ज सुरेंद्र ठाकुर, विवेक मिंका, संजीव सैनी, चौ. मेहर सिंह सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts