


भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा है कि यदि सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो जम्मू कश्मीर सहित अन्य इलाकों में आतंकवाद जैसे हालात पैदा नही होते।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सात साल में देश को नई दिशा दी है इतना ही नही सरदार पटेल के सपनो को पूरा किया है,अभी तक भी देश को विकास की तरफ बढ़ते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत किए जाने की आवश्यकता है जिसको पूरा करने के लिए मोदीजी काम मे लगे है।
भाजपा सांसद जौनापुरिया सोमवार को टोंक में पटेल सर्किल में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती कार्यक्रम में पटेलजी की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस को आड़े लेते हुए कहा कि गुजरात मॉडल की आज सिर्फ भारत ही नही बल्कि दुनिया के देश सराहना करने में पीछे नही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्रीत्वकाल में गुजरात मे विकास के जो काम किए है उनको आज भाजपा सरकार आगे बढ़ा रही है।उन्होंने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि आज कांग्रेस को अपना अस्तित्व बचाने के लिए आम आदमी पार्टी से लड़ना पड़ रहा है।जौनापुरिया ने कहा कि गुजरात चुनाव भाजपा ही जीतेगी।कार्यक्रम में
टोंक -सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया, टोंक जिला प्रमुख सरोज बंसल ,जयपुर जिला के सह प्रभारी नरेश बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन लक्ष्मी देवी जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वेणी प्रसाद जैन, भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा ,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुनील जैन, जिला मीडिया प्रभारी कमलेश यादव ,जिला आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।