Saturday, 29 August 2026

पूरे देश से जुड़ा उदयपुर-चित्तौडग़ढ़-नाथद्वारा पर्यटन स्थल अब बढ़ेगा पर्यटन : मोदी


पूरे देश से जुड़ा उदयपुर-चित्तौडग़ढ़-नाथद्वारा पर्यटन स्थल अब बढ़ेगा पर्यटन : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ट्रेन शुरू होने से लाखों लोगों को राहत मिलेगी। गेज परिवर्तन से यह क्षेत्र संपूर्ण भारत से सीधे जुड़ गया है। अहमदाबाद-हिम्मतनगर-उदयपुर ब्रॉडगेज लाइन  शुरू होने से अहमदाबाद-दिल्ली के लिए एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा और यह क्षेत्र सीधे उत्तर भारत से जुड़ गया है। पीएम मोदी ने अहमदाबाद के असारवा स्टेशन से सोमवार शाम 6.30 बजे नए ट्रैक की पहली ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी समय में उदयपुर से असारवा के लिए ट्रेन को रवाना की गई।

पीएम मोदी ने कहा कि इस लाइन के शुरू होने से कच्छ एवं राजस्थान के पर्यटन स्थल उदयपुर, चित्तौडग़ढ़ एवं नाथद्वारा में निश्चित रूप से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इस लाइन से बड़े औद्योगिक शहर के जुडऩे से उद्योगों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा वर्तमान में यातायात के साधनों में कनेक्टिविटी पर बल दिया जा रहा है। राष्ट्रीय एकता दिवस पर रेलवे की यह लाइन प्रारंभ करना बहुत बड़ी सौगात है। 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि असारवा से उदयपुर सिटी आमान परिवर्तन के बाद नई ट्रेन चलने से इस क्षेत्र में विकास के नए आयामों को गति मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि असारवा, अहमदाबाद में आयोजित समारोह के साथ-साथ उदयपुर में भी समारोह हुआ। उदयपुर में आयोजित समारोह में नेता प्रतिपक्ष व शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया, उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, चित्तौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा मौजूद थे।



Previous
Next

Related Posts