Saturday, 29 August 2026

खूंखार कैदियों को पार करने के लिए जयपुर के सेशन कोर्ट की बंदी जेल में बनाई सुरंग, मचा हड़कंप, मामला कराया दर्ज


  खूंखार कैदियों को पार करने के लिए  जयपुर के सेशन कोर्ट की बंदी जेल में बनाई सुरंग, मचा हड़कंप, मामला कराया दर्ज

जयपुर के सेशन कोर्ट की बंदी हवालात में सोमवार सुबह सुरंग मिली। दीवार के पास से 4 फीट लंबी सुरंग हवालात तक बनाई गई। सुबह सफाई के दौरान काॅन्स्टेबल को गड्‌ढा दिखाई दिया तो उसके होश उड़ गए। माना जा रहा है कि सोमवार को पेशी पर आने वाले हार्डकोर बंदियों को भागने के लिए सुरंग खोदी गई थी।

सदर  के  एसएसओ  पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि सेशन कोर्ट के नीचे बंदी हवालात बनी हुई है। कोर्ट में पेश करने वाले बंदियों को जेल से बस के जरिए यहां लाया जाता है। कोर्ट में नंबर आने से पहले सभी बंदियों को हवालात में रखा जाता है। सोमवार सुबह 8 बजे बंदियों को लाने से पहले हवालात की जांच की गई।

हवालात की साफ-सफाई करने के दौरान दीवार के पास कॉन्स्टेबल परमसुख ​​​​​​को गड्‌ढा दिखाई दिया। पत्थर हटाकर गड्‌ढे को डंडा डालकर चैक किया तो करीब 4 फीट की सुरंग मिली। सुरंग का पता चलने पर पुलिस और कोर्ट प्रशासन के अधिकारियों के होश उड़ गए। पुलिस ने जांच के बाद तुरंत हवालात की मरम्मत करवाकर गड्‌ढे को बंद करवा दिया है।

प्लानिंग के तहत बंदी हवालात के बाहर से सुरंग खोदी गई। रात के समय अंधेरे में दीवार के नीचे से मिट्टी हटाई गई। दीवार के नीचे से हवालात तक करीब 4 फीट खुदाई कर रास्ता बनाया गया। जिसके बाद उसे बाहर से पत्थर की पट्‌टी और मिट्‌टी डालकर ढक दिया गया।            x

 




Previous
Next

Related Posts