Saturday, 29 August 2026

डोटासरा ने विधायक गावड़िया और आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ को मर्यादा में रहकर काम करने की दी चेतावनी,हाईकमान हर गतिविधि पर रख रहे है ध्यान


डोटासरा ने विधायक गावड़िया और आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ को मर्यादा में रहकर काम करने की दी चेतावनी,हाईकमान हर गतिविधि पर रख रहे है ध्यान

सचिन पायलट समर्थक परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया और आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के बीच हुई बयानबाजी पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दोनों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मर्यादा में रहकर काम करना चाहिए। जो कांग्रेस पार्टी की रीति नीति और उसके संस्कार रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने का किसी को अधिकार नहीं है। इन सब चीजों पर पार्टी आलाकमान ध्यान रख  रहा है।

 डोटासरा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कोई कुछ भी बयान दे रहा है। उसे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी देख रही है। केसी वेणुगोपाल की ओर से जो एडवाइजरी जारी हुई है, हर चीज केसी वेणुगोपाल के संज्ञान में है। ऐसा कोई काम नहीं करें जिससे पार्टी को नुकसान हो। चाहे वह कोई भी नेता क्यों न हो।

रामनिवास गावड़िया के धर्मेंद्र राठौड़ को चापलूसी करके नेता बनने वाले बयान के विवाद पर जलदाय मंत्री महेश जोशी और प्रतापसिंह ने किनारा कर लिया। महेश जोशी ने कहा- बयानों पर पार्टी ने एडवाइजरी जारी कर रखी है। मैं एडवाइजरी का उल्लंघन नहीं करुंगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने भी इस विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं करके इससे किनारा कर लिया।




Previous
Next

Related Posts