Saturday, 29 August 2026

सरकारी मुख्य सचेतक पद छोड़ने के लिए तैयार है डॉ. महेश जोशी, हाईकमान जो भी निर्णय करेगा उसे स्वीकार करूंगा


सरकारी मुख्य सचेतक पद छोड़ने के लिए तैयार है डॉ. महेश जोशी, हाईकमान जो भी निर्णय करेगा उसे स्वीकार करूंगा

जलदाय मंत्री और सरकारी मुख्य सचेतक डॉ.महेश जोशी ने एक पद छोड़ने के संकेत दिए हैं। डॉ. जोशी  ने कहा कि मैं कभी भी किसी पद का लालायित रहा ही नहीं। मेरी तरफ से पार्टी एक पद वापस ले। दोनों पद वापस ले या नहीं लें। यह पार्टी को तय करना है। मुख्य सचेतक का पद ऐसा काम नहीं है। इसमें अतिरिक्त किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिलता बल्कि दोहरी जिम्मेदारी उठानी होती है। 

डॉ.जोशी प्रदेश  ने  सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में  पत्रकारों से बातचीत  करते हुए कहा कि सरकारी मुख्य सचेतक का पद दोहरी जिम्मेदारी वाला है। विधानसभा का सत्र चलता है तो फ्लोर मैनेजमेंट के चलते हम बाहर भी नहीं जा सकते हैं। मैं तो खुद यह चाहता हूं कि कांग्रेस जब जिसको उचित समझे उसे यह पद दे दे। इससे यह लाभ जरूर होगा कि एक कांग्रेस कार्यकर्ता को और स्थान मिलेगा। इसके अलावा किसी मंत्री के पास मुख्य सचेतक का पद मिलता है तो उसे कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलता है।


Previous
Next

Related Posts