


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर की अध्यक्ष और प्रांत सहसंयोजक एसएफएस दिनेश चौधरी के नेतृत्व में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ला को एलएलबी तृतीय वर्ष के परिणाम को संशोधित करने को लेकर सोमवार को ज्ञापन दिया।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने लाँ कालेज विधार्थियो के साथ यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ सोमवार को जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया इसके बाद एबीवीपी के सभी कार्यकर्ता और लॉ कॉलेज के विद्यार्थी धरने पर बैठ गए।
गौरतलब है कि दिनांक 22 अक्टूबर को 2022 को विधि स्नातक तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसके पश्चात विश्वविद्यालय परिसर में दीपावली का अवकाश था। जिसमें अधिकांशत विद्यार्थियों के विषय बैक दे दी है जोकि विश्वविद्यालय द्वारा लापरवाही और तकनीकी खामियों को दर्शाता है इसके कारण एलएलबी तृतीय वर्ष सहित लॉ कॉलेज के सभी विद्यार्थियों में आक्रोश है।
एलएलबी तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में हुई विसंगति को दूर कर परीक्षा परिणाम को संशोधित करने को लेकर धरना प्रदर्शन कर परीक्षा नियंत्रक और कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
जिसमें मांग करते हुए इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि एलएलबी तृतीय वर्ष का जो विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम जारी किया है वह न्याय संगत नहीं है,जिससे विद्यार्थियों मे आक्रोश है क्योकि जारी परीक्षा परिणाम में कोई गड़बड़ की है अन्यथा विषयों में सभी विद्यार्थियों के इतने कम नंबर नहीं आते निश्चित ही परीक्षा परिणाम की जांच कर विधार्थियो के हित मे निर्णय लिया जाना चाहिए अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार बंद कर उग्र प्रदर्शन कर धरना देगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
एबीवीपी लॉ कॉलेज इकाई संरक्षक बलराम हरलानी ने कहा कि विश्वविद्यालय को विद्यार्थियों की इन जायज मांगों को मानकर विद्यार्थी हित में निर्णय लेना चाहिए क्योंकि यह मांगे अत्यंत महत्वपूर्ण है। महानगर सहमंत्री उदय सिंह शेखावत ने बताया कि एबीवीपी की मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किए जाने पर विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर राजेंद्र कालस, कमलेश रामदेव प्रजापति, टीकम गुर्जर, सुवालाल गुर्जर, रेमन शर्मा, चंदन वैष्णव, मुकेश पचौरी, रणविजय सिंह, प्रियंका चौरसिया, रवि रेशवाल, हीरालाल मीणा, किशन बागड़ी, पंकज, जयप्रकाश भाटिया, शुभम सोनी परीक्षित शर्मा, करिश्मा, पूजा, सत्यजीत, जयेश चौरसिया, पवन कुमार बुनकर, प्रवीण साहू, भावना बुनकर, चंद्रेश बुनकर आदि एबीवीपी कार्यकर्ता और लॉ कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।