


मच्छु नदी में पुल गिरने से पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवकों जोर जोर से पुल को पकड़ कर हिला रहे हैं। गौरतलब है कि गुजरात के मोरबी जिले में माच्छू नदी में रविवार शाम केबल पुल गिरने से अब तक 190 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 177 लोगों को बचा लिया है।
19 लोगों का इलाज चल रहा है। सेना, नौसेना, वायुसेना, एनडीआरएफ और दमकल विभाग तलाशी अभियान चला रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की पांच टीमें माछू नदी में गिरे लोगों को बचाने के लिए रात भर काम कर रही हैं। हादसा रविवार शाम 6.30 बजे तब हुआ, जब 765 फीट लंबे और महज 4.5 फीट चौड़ा केबल सस्पेंशन पुल टूट गया।