Saturday, 29 August 2026

पति के दूसरी लड़की से संबंध, तेजाब पीकर किया सुसाइड, पिता ने कराया मामला दर्ज


पति  के दूसरी लड़की से संबंध, तेजाब पीकर किया सुसाइड, पिता ने कराया मामला दर्ज

त्रिवेणी नगर जयसिंहपुरा खोर निवासी पूनम शुक्ला ने तेजाब पीकर सुसाइड कर लेने का मामला सामने आया है। पत्नी ने मरने से पहले आरोप लगाया कि उसके पति नीरज के अन्य लड़की के  संबंध थे और वह उसे प्रताड़ित करने से दुखी थी। उसने अपने माता-पिता को कॉल कर बताया था कि पति के अवैध संबंध है। मुझे कहते हैं नौकरानी की तरह रहेगी। जयसिंहपुरा खोर थाने में मृतका के पिता ने शनिवार को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।

27 अक्टूबर की रात करीब 11:45 बजे पूनम ने घर पर तेजाब पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। 28 अक्टूबर को सुबह करीब 9:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह अपने पति नीरज और बेटे विपुल के साथ यहां रहती थी। पति नीरज एक शॉप पर जॉब करते है, जबकि बेटा विपुल 8वीं क्लास में स्टडी करता है। 

एसआई सतीश चंद ने बताया कि त्रिवेणी नगर जयसिंहपुरा खोर निवासी पूनम शुक्ला ने सुसाइड किया है। वह अपने पति नीरज और बेटे विपुल के साथ यहां रहती थी। पति नीरज एक शॉप पर जॉब करते है, जबकि बेटा विपुल 8वीं क्लास में स्टडी करता है। 27 अक्टूबर की रात करीब 11:45 बजे पूनम ने घर पर तेजाब पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। 28 अक्टूबर को सुबह करीब 9:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मेडिकल सूचना पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। पूनम की मौत की सूचना पीहर पक्ष को दी गई। पीहर पक्ष के जयपुर आने के बाद पुलिस ने सवाई मानसिंह अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है।

इटावा उत्तर प्रदेश निवासी रविन्द्र मिश्रा ने बेटी पूनम को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि 29 अप्रैल 2007 को पूनम की शादी नीरज से हुई थी। शादी के 6 सालों तक सब सही चल रहा था। जिसके बाद बेटी पूनम को मानसिक प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

पिता रविन्द्र का आरोप है कि सुसाइड से दो दिन पहले बेटी पूनम ने उन्हें कॉल किया था। बेटी ने कॉल कर बताया कि नीरज उसी लड़की के साथ कहीं गए है। मुझसे कहते है कि तू साली नौकरानी है और नौकरानी की तरह रहोगी। हमने बेटी को दीपावली के बाद जयपुर आने की कहकर शांत रहने को कहा। घरवालों की प्रताड़ना से तंग होकर उसने ऐसा कदम उठा लिया।



Previous
Next

Related Posts