Saturday, 29 August 2026

चप्पल जूते उठाकर नेता बने आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ बिना बताए परबतसर विधानसभा क्षेत्र में आने पर विधायक गावड़िया ने नाराजगी जताते हुए सुनाई खरी-खोटी


चप्पल जूते उठाकर नेता बने आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ बिना बताए परबतसर विधानसभा क्षेत्र में आने पर विधायक गावड़िया ने नाराजगी जताते हुए सुनाई खरी-खोटी

सचिन पायलट समर्थक परबतसर से कांग्रेस  विधायक रामनिवास गावड़िया ने बिना उन्हें बताएं उनके विधानसभा क्षेत्र में दौरे पर आए सीएम अशोक गहलोत के नजदीकी  राजस्थान पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ को आड़े हाथ लिया और कहा कि ऐसे व्यक्तियों को मैं कभी बर्दाश्त नहीं करूंगा।  कांग्रेस विधायक गवारिया ने  राठौड़ को दलाली करने और भाजपा से मिलीभगत करने का आरोप  लगाते हुए नाराजगी प्रकट की। 


परबतसर से कांग्रेस विधायक गावड़िया ने कहा कि धर्मेंद्र राठौड़ कोई जन नेता तो नहीं हैं। ये लोग तो चापलूसी करके नेता बने हुए हैं, कागजी नेता हैं। इनके कहीं आने जाने से क्या फर्क पड़ने वाला है। पिछले दिनों साथी फागी से कांग्रेस विधायक वेद सोलंकी ने कहा था कि इनका दलाली का काम है। इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, कौन सरकार में है। कौन मुख्यमंत्री है। इनको तो दोनों सरकारों में दलाली करनी है।  उन्होंने कहा कि जिस तरह धर्मेंद्र राठौड़ परबतसर आए, हमें कोई सूचना नहीं थी। ये जिस तरह के कार्यक्रमों में गए, लोगों ने ही हमें सूचना दी। ये तो कहीं भी किसी के भी चले जाते हैं।

परबतसर से कांग्रेस विधायक गावड़िया ने कहा कि  हम कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। पार्टी के लिए काम करते हैं। आज धर्मेंद्र राठौड़ परबतसर आए तो भाजपा  के कार्यकर्ता इनकी अगुवाई करते हैं। वे   भाजपा के लोगों को साथ लेकर घूम रहे थे। हम यह बात हाईकमान तक पहुचाएंगे। चप्पल जूते उठाकर जिन्होंने सेवा चाकरी की, उन लोगों को आरटीरडीसी अध्यक्ष बना दिया। ये कर क्या रहे हैं ? जहां भी जा रहे हैं। पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस का नुकसान कर रहे हैं। हम सारी बातें दिल्ली में हाईकमान तक पहुंचाएंगे।

परबतसर से कांग्रेस विधायक गावड़िया ने कहा कि ये जिस तरह खुद को  सीएम गहलोत का नजदीकी बताते हैं, इनके एक्ट देखिए। आज परबतसर में भाजपा  के लोग इनका साफा पहनाकर स्वागत कर रहे थे। पहले भी परबतसर क्षेत्र में रामदेव के कार्यक्रम में आए थे। भाजपा के लोगों को साथ लेकर आए थे। भाजपा  के लोगों को साथ लेकर कार्यक्रम कर रहे थे। हम किसी के आशीर्वाद से नहीं जनता के आशीर्वाद देकर भेजा है। तब जीते हैं। हाईकमान के सामने यह बात रखेंगे। कोई किसी की चापलूसी करके नेता बन जाए, और किसी क्षेत्र में जाकर पार्टी विधायक का नुकसान करेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।


Previous
Next

Related Posts