Saturday, 29 August 2026

पुष्कर मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राठौड़ और बोराणा ने ली प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक


पुष्कर मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राठौड़ और बोराणा ने ली प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

अंतर्राष्ट्रीय  पुष्कर मेला की  तैयारियां एवं 1 नवंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अजमेर यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  धर्मेंद्र राठौड़ राजस्थान राज्य मेला विकास प्राधिकरण के  उपाध्यक्ष और रमेश बोराणा ने रविवार को जिला कलक्टर के कक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। 

बैठक में जिला कलक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक चुनाराम,  अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा, अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चंद शर्मा, एसडीएम अजमेर महावीर सिंह, एसडीएम पुष्कर सुखाराम पिंडेल, उप पुलिस अधीक्षक  इस्लाम खान,  पर्यटन विभाग के उपनिदेशक संजय जौहरी, विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। 

बैठक में निगम अध्यक्ष राठौड़ एवं प्राधिकरण उपाध्यक्ष बोराणा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से पुष्कर मेले एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पुष्कर यात्रा की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की  और पुष्कर मेला ग्राउंड का दौरा किया।




Previous
Next

Related Posts