Saturday, 29 August 2026

अजमेर इंजीनियर्स का दीपावली स्नेह मिलन समारोह में सदस्यों ने एक दूसरे को दीपावली और नववर्ष की दी शुभकामनाएं


अजमेर इंजीनियर्स का दीपावली स्नेह मिलन समारोह में सदस्यों ने एक दूसरे को दीपावली और नववर्ष की  दी शुभकामनाएं

अजमेर इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूशन के तत्वावधान में रविवार को दीपावली स्नहे मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष राजीव तोषनीवाल और सचिव अरविंद अजमेरा ने बताया कि माकड़वाली रोड स्थित संस्था के कार्यालय पर आयोजित समारोह में अजमेर इंजीनियर्स का उत्साह देखते ही बन रहा था। इंस्टीट्यूशन के सदस्यों ने बैनर लगाकर दीपावली और नववर्ष की वधाईयां दी। 

संस्था अध्यक्ष तोषनीवाल ने बताया कि श्रीमती ज्योति उपाध्याय, श्रीमती राजकुमारी सोमानी, श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्रीमती प्रीति तोशनीवाल और श्रीमती मीनू अजमेरा के मार्गदर्शन में भूमिका सिंह ने रंगोली मनाई गई। आयोजन को सफल और आकर्षक बनाने में महिला  विंग की भी महत्वपूर्ण रही। 

उन्होंने बताया की कार्यक्रम में शीघ्र पहुंचने वालों को, वेस्ट ड्रेस कपल को और तीन लक्की ड्रॉ निकालकर लोगों को पारितोषिक देकर उनका उत्साह बर्धन किया। अधिकांश सदस्य कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे। समारोह में संस्था परिवार के लगभग 200 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। म्यूजिकल हाउजी में भी सदस्यों मैं बढ़चढ़  हिस्सा लिया। समारोह को सफल बनाने में अजमेर इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूशन की कार्यकारणी के सदस्यों ने भरपूर सहयोग किया। जिसके लिए अध्यक्ष तोषनीवाल ने उनको धन्यवाद ज्ञापित किया। अजमेरा ने बताया कि समारोह के दौरान नववर्ष 2023 एवं वर्ष भर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।


Previous
Next

Related Posts