


बनास नदी गहलोद रपटे से दस दिन मे फिर से आवागमन शुरू हो जाएगा।सार्वजनिक निर्माण विभाग टोंक के अधिशाषी अभियंता दीन मोहम्मद ने रविवार को बनास नदी गहलोद श्रतिग्रस्त रपटा का निरीक्षण किया।जिन्होंने सम्बन्धित ठेकेदार को एक सप्ताह में बनास नदी गहलोद के दोनों रपटों का निर्माण किये जाने के निर्देश दिए है।
सार्वजनिक निर्माण विभाग टोंक के अधिशाषी अभियंता दीन मोहम्मद ने बताया कि बनास नदी गहलोद के दोनों रपटे जुलाई महीने में 24तारीख को बनास नदी में पानी के तेज बहाव एवं अधिक पानी की आवक होने से रपटे बह गए थे।जिसके बाद से बनास नदी गहलोद से आवागमन बाधित है।उन्होंने बताया कि बनास नदी गहलोद में पानी की आवक अब कम हो जाने के कारण दोनों ही रपटों के निर्माण के टेंडर जारी किए गए है।जिन्होंने रविवार को बनास नदी गहलोद रपटों का जायजा लिया साथ ही सम्बन्धित ठेकेदार को पानी के बहाव को देखते हुए सीमेंट के पाइप डालने के बाद ऊपर रपटा बनाने के निर्देश दिए है।उन्होंने बताया कि बनास नदी गहलोद से दर्जनों गांवों के लोगो के आवागमन को ध्यान में रखते हुए दस दिन में दोनों रपटों का निर्माण कार्य पूरा कराकर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बनास नदी गहलोद से रोजाना हजारों लोग टोंक आते है।लेकिन जुलाई महीने में दोनों रपटों के टूट जाने से ग्रामीणों को टोंक आने के लिए सोहेला होकर 25किमी का अतिरिक्त चक्कर काट करके टोंक आना पड़ता है।वैसे तो बनास नदी गहलोद के टोंक से गहलोद जाने वाले रपटे का निर्माण हाई ब्रिज निर्माण कम्पनी ज्योति बिल्डर्स की तरफ से कराया गया था लेकिन वह फिर से टूट गया,बाद में अस्थायी रूप से रपटा बनाया गया था ताकि उनकी मशीनो सहित ब्रिज निर्माण के लिए निर्माण सामग्री पहुंचाई जा सकें।ऐसे हालातों में ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डाल करके बनास नदी गहलोद से पानी से गुजरना पड़ता है।लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग टोंक के अधिशाषी अभियंता दीन मोहम्मद ने हाल ही में दोनों रपटों के निर्माण टेंडर जारी करके वर्क ऑर्डर दिए है ।सम्बन्धित ठेकेदार द्धारा एक सप्ताह में रपटों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।