Saturday, 29 August 2026

मानगढ़ में 1 नवंबर को होने वाले अमृत महोत्सव शहीदों को श्रद्धांजलि देने के पीएम मोदी कार्यक्रम में सीएम गहलोत भी रहेंगे मौजूद


 मानगढ़ में 1 नवंबर को होने वाले अमृत महोत्सव शहीदों को श्रद्धांजलि देने के पीएम मोदी कार्यक्रम में सीएम गहलोत भी रहेंगे मौजूद

आखिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आदिवासियों के धर्मस्थल मानगढ़ में आजादी के अमृत काल उत्सव में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1 नवंबर को आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेने का कार्यक्रम बना लिया है। सीएम गहलोत मानगढ़ धाम राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग पीएम मौजूदगी में उठाएंगे । 

सीएम गहलोत प्रातकाल 9:30 बजे विशेष विमान से पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के अलावाराज्यपाल कलराज मिश्र सहित गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी, संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल, मीनाक्षी लेखी,   भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे,प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया, राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया,गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल, मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भाग लेंगे।  

ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मानगढ़ धाम को मध्य प्रदेश और गुजरात से जोड़ने के लिए कई सड़क परियोजना की घोषणा भी कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी भानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की घोषणा भी की जा सकती है।  मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के लिए सीएम गहलोत सहित प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया ने मांग कर रखी है।



Previous
Next

Related Posts