


फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट मंडी लोकसभा से भाजपा से चुनाव लड़ने की इच्छा रखती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर चाहेगी तो चुनाव लड़ेंगी। कंगना ने चुनाव लड़ने कंगना ने ये बातें एक मीडिया ग्रुप के इवेंट में कहीं। इसी के साथ कंगना रनोट के भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है ।
इवेंट में जनता की ओर से उनसे ये पूछा गया कि क्या वो सक्रिय राजनीति में आना चाहती हैं या मौका मिले तो आना चाहेंगी? उन्होंने कहा कि अगर हिमाचल के लोग और भाजपा चाहे तो जनसेवा के लिए वो हिमाचल की मंडी सीट से अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकती हूं।
कंगना ने कहा कि हिमाचल में अरविंद केजरीवाल या उनकी पार्टी का कुछ नहीं होने वाला है क्योंकि हिमाचल में लोग अपनी बिजली खुद बनाते हैं। ज्यादातर घरों में सोलर सिस्टम है। सब्जियां और दूसरी चीजों के मामले में भी आत्मनिर्भर हैं, इसलिए हिमाचल में अरविंद केजरीवाल की मुफ्त योजना वाली बातें नहीं चलेंगी। हिमाचल के लोग मजबूत नेता को चुनते हैं अब वो नेता चाहें भाजपा का हो या कांग्रेस का।