Saturday, 29 August 2026

डिस्लेक्सिया बच्चों में बीमारी बीमारी नहीं, आम समस्या जागरूकता के माध्यम से इसका समाधान है संभव: दीया कुमारी


डिस्लेक्सिया बच्चों में बीमारी बीमारी नहीं, आम समस्या जागरूकता के माध्यम से इसका समाधान है संभव: दीया कुमारी

राजसमंद भाजपा सांसद दीया कुमारी  ने कहा कि डिस्लेक्सिया बच्चों में आम समस्या है। इसे एक बीमारी की तरह नहीं माना जाना चाहिए। विश्व की कई जानी-मानी हस्तियों को भी डिस्लेक्सिया हो चुका है, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है। यदि बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को सही समय पर इसके बारे में जागरूक किया जाए तो इस समस्या का समाधान आसानी से किया जा सकता है। 

अशोक क्लब से अमर जवान ज्योति तक द पैलेस स्कूल द्वारा आयोजित 'वॉक फॉर डिस्लेक्सिया' जागरूकता मार्च को हरी झंडी दिखाने के दौरान भाजपा सांसद दीया कुमारी  ने यह बात कही। इसके बाद में वे उन्होंने प्रतिभागियों के साथ वॉक में भी शामिल हुईं।

अक्टूबर में वर्ल्ड डिस्लेक्सिया अवेयरनेस मंथ के तहत, द पैलेस स्कूल द्वारा इस जागरूकता वॉक की शुरुआत की गई।यह पहली बार है जब जयपुर में इस तरह के जागरूकता अभियान का आयोजन किया है। द पैलेस स्कूल ने अन्य स्कूलों जैसे डीपीएस, महाराजा सवाई भवानी सिंह स्कूल, एमपीएस इंटरनेशनल, नीरजा मोदी, जेपोर स्कूल और पिक ए बुक, सिंपली जयपुर और बेबीलोन के न्यूटन आईसीएडी जैसे संगठनों के साथ मिलकर इस जागरूकता वॉक का आयोजन किया।

द पैलेस स्कूल की प्रिंसिपल उर्वशी वार्मन ने बताया कि यह वॉक राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संगठनों द्वारा 29 और 30 अक्टूबर को देश भर के 6 अलग-अलग शहरों में इस छिपी हुई डिसेबिलिटी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए की गई एक संयुक्त पहल है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के लिए जयपुर में द पैलेस स्कूल ने अग्रणी भूमिका निभाई।

इस अवसर पर एमएसएमएस द्वितीय संग्रहालय की एग्जीक्यूटिव ट्रस्टी, रमा दत्त; महाराजा सवाई भवानी सिंह स्कूल की प्रिंसिपल, वैदेही सिंह; दिशा फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक रेनू सिंह; जेपोर स्कूल की मुख्य समन्वयक शिक्षा संसाधन, भावना पांडे; सिंपली जयपुर मैग्जीन की संपादक और प्रकाशक, अंशु हर्ष और पिक ए बुक क्लब के सिटी प्रेसिडेंट, अक्षय गोयल सहित क्लब के सदस्यों के साथ ही अन्य लोग भी उपस्थित थे।



Previous
Next

Related Posts