


सांगानेर के कांग्रेस नेता और विधानसभा प्रत्याशी प्रदेश कांग्रेस के सचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज ने सांगानेर के बाद शनिवार को मानसरोवर में भी सदभावना यात्रा निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया।
सद्भावना यात्रा भृगु पथ मध्यम मार्ग से शुरु होकर स्वर्ण पथ , वरुण पथ , किरण पथ राज पथ होते हुए वीर तेजाजी रोड चौराहा, सिटी पार्क के सामने तक पहुंची जहाँ रास्ते में विभिन्न व्यापार मंडलो , सामाजिक संस्थाओं व आम लोगों द्वारा दर्जनों जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सद्भावना यात्रा में जुड़े लोगों ने जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो , वन्दे मातरम, भारत माता की जय जैसे देशभक्ति नारे लगाए और अपना समर्थन दिया।
गांधी वादी विचारक डॉ. सुब्बाराव जी की पुण्यतिथि पर आयोजित इस रैली में देश के कोने कोने से पधारे औरमानसरोवर के स्थानीय हजारों युवाओं ने इस यात्रा में हिस्सा लिया। सद्भावना की यात्रा में अलग अलग राज्यों से पधारे युवक और युवतियों ने हाथों में अपने अपने प्रदेश की तख्तियाँ ले रखी थी और वे वहाँ के पारम्परिक परिधान में नजर आए।
सद्भावना यात्रा सिटी पार्क के सामने पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हुई । जहाँ डॉ सुब्बाराव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया जिसके पश्चात पूरे देश से पधारे युवा कलाकारों ने देश की अखंडता एकता और सदभावना को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये ।
सांगानेर के कांग्रेस नेता और प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने बताया की स्वर्गीय सुब्बाराव ने अपना पूरा जीवन देश की एकता अखंडता और सदभावना के लिए समर्पित कर दिया। सुब्बाराव जी गांधीवादी समर्थक थे और उन्होंने गांधीजी के विचारधारा को देश में फैलाने के लिए काम किया था और उन्होंने अंतिम समय तक यह काम जारी रखा। सद्भावना यात्रा मेंइ रामचंद देवंदा, पार्षदगण हरिओम स्वर्णकार, शंकर बाजडोलिया, रामसिंह चौधरी, आशीष परेवा, सुनील सिंघानिया , रिंकू अग्रवाल ,सुरेश यादव, चंद्रवीर सिंह, कृष्णावतार शर्मा , महेश शर्मा , अंशु मेन्दवास, कविता सैनी आर पी दशोरा , कविता सैनी , अंकुश विजय , कम्बोज साहब , सुबोध जैन , गणेश सैनी , करण सिंह , जीतू सैनी , सचिन मीणा , मनोज मीणा ,विनोद चौधरी , कृष्णमोहन , रामजीलाल आसीवाल, शंकर नेता , कमलेश सैनी , आदि मौजूद थे ।