Saturday, 29 August 2026

आरएलपी के स्थापना दिवस पर मिशन 2023 के लिए कार्यकर्ताओ ने लिया संकल्प: हनुमान बेनीवाल


आरएलपी के स्थापना दिवस पर मिशन 2023 के लिए कार्यकर्ताओ ने लिया संकल्प: हनुमान बेनीवाल

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने शनिवार को प्रदेश में धूमधाम से चतुर्थ स्थापना दिवस मनाया,पार्टी के पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओ ने जिला मुख्यालयों,ब्लॉक मुख्यालयों पर बैठकों का आयोजन करके,वाहन रैलियां निकालकर तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करके पार्टी का स्थापना दिवस मनाया ! पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओ में खासा उत्साह नजर आया ! जयपुर शहर में भी दुपहिया वाहनों की रैली निकाली गई ।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन की मुहिम को लेकर वर्ष 2018 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की स्थापना हुई और आम आदमी ,गरीब,पिछड़े और दलित  और अल्पसंख्यक को उसका हक दिलवाने के लिए आरएलपी  सड़क लेकर सदन तक संघर्ष कर रही है।  

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को उसका संविधान प्रदत हक मिले तथा गांव - ढाणी में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की सत्ता में भागीदारी कैसे सुनिश्चित हो तथा प्रदेश का किसान व युवा खुशहाल बने इस सपने को पूरा करने को लेकर लगातार संघर्ष जारी है और जनता के आशीर्वाद से ही आरएलपी को राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल का दर्जा भी प्राप्त हुआ। 

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी परिवार के सदस्यो ने मिशन 2023 के लिए नव संकल्प लिया ,सांसद बेनीवाल ने चार वर्षो में पार्टी के बढ़ते दायरे को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओंऔर प्रदेश की जनता का आभार जताया।

मोती डूंगरी में लगाई धोक आरएलपी सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जयपुर के मोती डूंगरी स्थित गणेश जी के मंदिर में धोक लगाकर प्रदेश में अमन चैन व सुख समृद्धि की कामना की । 



Previous
Next

Related Posts