Saturday, 29 August 2026

यूक्रेन से भारत लौटे राजस्थानी विद्यार्थियों को हवाई किराए का पुनर्भरण राज्य सरकार करेगी: गहलोत


यूक्रेन से भारत लौटे राजस्थानी विद्यार्थियों को हवाई किराए का पुनर्भरण राज्य सरकार करेगी: गहलोत

यूक्रेन से भारत लौटे राजस्थानी विद्यार्थियों को हवाई किराए का पुनर्भरण राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर सहमति प्रदान की है।

इस स्वीकृति के बाद एक फरवरी, 2022 से 14 फवरी, 2022 तक खुद के खर्चे पर यूक्रेन से भारत लौटने वाले राजस्थान के विद्यार्थियों के हवाई किराए की राशि का पुनर्भरण किया जाएगा। वित्त विभाग द्वारा 50 लाख रुपए की सहमति पूर्व में ही प्रदान कर दी गई थी। इस राशि का पुनर्भरण मुख्य आवासीय आयुक्त, बीकानेर हाउस, नई दिल्ली के माध्यम से किया जाएगा। रूस-यूक्रेन युद्ध के खतरे को भांपते हुए अनेक विद्यार्थी केंद्र सरकार की एडवाइजरी जारी होने से पूर्व ही भारत लौट आए थे। इन विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर अभी केंद्र के स्तर पर फैसला लिया जाना बाकी है। मगर राज्य सरकार ने हवाई किराए का पुनर्भरण करके इन विद्यार्थियों को राहत दी है।




Previous
Next

Related Posts