Saturday, 29 August 2026

समाज में जाति आधारित भेद साहित्य से और समरस समाज की कल्पना का आधार भी साहित्य से बनता है : नरेन्द्र ठाकुर


  समाज में जाति आधारित भेद साहित्य से और समरस समाज की कल्पना का आधार भी साहित्य से बनता है :  नरेन्द्र ठाकुर

शहर के बजाज रोड स्थित जैन भवन में चल रहे थे का वादी साहित्य संगम के दूसरे दिन शनिवार को हिंदी फिल्में और हमारा समाज नामक विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें टीवी पर पैनालिस्ट सबही खान और काजोल हिंदुस्तान सहित अनेक वक्ताओं ने भाग लिया। 

शुक्रवार को जैन भवन में हुआ। अंकित अवस्थी के गिटार वादन और नंदनी त्यागी  तथासूरज शर्मा के गायन से शुरू हुए साहित्य संगम का उद्घाटन सत्र मोदी विवि के कुलपति राजीव माथुर ने किया। 

अखिल भारतीय सह प्रांत प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर ने समरस समाज निर्माण में साहित्य की भूमिका विषय पर व्याख्यान दिया। इसके बाद हनुमान सिंह राठ़ौड़ ने समरस समाज प्रयास और परिणाम विषय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि समाज मे विमर्श स्थापित करने के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक है। साहित्य अतीत से प्रेरणा लेकर वर्तमान को दिशा देते है और साहित्य समाज का दर्पण है। वर्तमान समाज का चिंतन साहित्य में प्रदर्शित होता है और जो साहित्य में प्रदर्शित होता है वह समाज मे दिखता है। समाज मे जाति आधारित भेद साहित्य से और समरस समाज की कल्पना का आधार भी साहित्य से बनता है। युवाओं की दृष्टि से विचार रखते हुए उन्होंने कहा की युवाओं में संस्कार निर्माण के लिए साहित्यकारों को प्रयास करना चाहिए। जिससे उत्तम साहित्य युवाओं तक पहुँच सके। 

कार्यक्रम में बाबूलाल मील ने डॉ राजीव माथुर एवं नरेंद्र ठाकुर को प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। डॉ माथुर ने पुस्तकों के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में शेखावाटी के उभरते कलाकार अंकित अवस्थी नंदनी त्यागी एवं सूरज को सम्मानित किया। 

शेखावाटी साहित्य संगम में रंगोली, गायन सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें दस से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने शिरकत की। रंगोली में वर्धमान विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी ने प्रथमए सीकर विद्यापीठ ने द्वितीय एवं संस्कार इंटरनेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गायन प्रतियोगिता में वर्धमान विद्या विहार सैकण्डरी स्कूल ने प्रथम, सीकर विद्यापीठ सीनियर सैकण्डरी स्कूल ने द्वितीय, एडूब्रेन ग्लोबल एकेडमी एवं सोफिया सैन्ट्रल सीनियर सैकण्डरी स्कूल सीकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।



    Previous
    Next

    Related Posts