


शिवदासपुरा थाना पुलिस ने पारदी गैंग की 6 महिलाओं सहित 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गैंग झुग्गी-झोपड़ी बनाकर जयपुर में छिपी थी। जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
डीसीपी (साउथ) योगेश गोयल ने बताया कि पारदी गैंग के बदमाश धानी जोगी व शेरु निवासी अमेठी उत्तर प्रदेश, अरबिन बाई सोलंकी निवासी निशारपुरा भोपाल, प्रीति सोलंकी निवाासी निशारपुरा भोपाल, रेखा सिसोदिया निवासी उनेदा गुनगा भोपाल, रीवन निवासी गुनगा भोपाल, हिरोनी निवासी कोतवाली आगार मध्य प्रदेश और शेरनी देवीनासी निवासी अर्जुन नगर कॉलोनी कोतवाली आगार मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पारदी गैंग के गिरफ्तार आठों आरोपी महात्मा गांधी हॉस्पिटल फाटक के पास झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। वह जयपुर शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। पुलिस टीमों ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार शाम दबिश देकर पारदी गैंग की 6 महिलाओं सहित आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया। गैंग के सदस्यों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।