Saturday, 29 August 2026

भाजपा एससी-एसटी की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर 1 से 26 नवंबर तक चलाएगी बस्ती जनसंपर्क अभियान: सुमेधानंद


भाजपा एससी-एसटी की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर 1 से 26 नवंबर तक चलाएगी बस्ती जनसंपर्क अभियान:  सुमेधानंद

अनुसूचित जाति और जनजाति को केन्द्र सरकार की जन लोककल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए भाजपा की ओर से 1 से 26 नवंबर तक बस्ती जनंसपर्क अभियान चलाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता बस्ती में जाकर लोगों तक केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे।

भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछड़े वर्ग की बस्तियों के लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में वह पिछड़ते जा रहे है। उनके उत्थान के लिए भाजपा ने कदम उठाया है। कार्यकर्ता जगह-जगह कैंप लगाएंगे। योजनाओं को लेकर कोई समस्या है तो निराकरण का काम भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद से कमजोर वर्ग का उत्थान जिस तरह होना चाहिए था वह नहीं हुआ। कांग्रेस ने केवल अपना वोट बैंक बनाकर रखा।

जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने कहां कि पहली बार केन्द्र सरकार में 12 मंत्री अनुसूचित जाति जनजाति से आते है। कल्याणकारी योजनाओं से कमजोर वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने का काम भाजपा ने किया है। राजस्थान में 30 प्रतिशत घरों तक हा नलो में पानी पहुंचा है तो दलित उत्पीडन बढ़ा है। उन्होंने  कहां कि जो बजट केन्द्र सरकार जारी करती है राज्य सरकार उसे पूरा खर्च नहीं करती।



Previous
Next

Related Posts