Saturday, 29 August 2026

गैस का सिलेंडर फटने से 7 पुलिसकर्मी सहित 30 लोग झुलसे, 10 के हालात गंभीर


गैस का सिलेंडर फटने से 7 पुलिसकर्मी  सहित 30 लोग झुलसे, 10 के हालात गंभीर

बिहार के औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र साहेबगंज मोहल्ले के वार्ड नं 24 में अनिल गोस्वामी के घर मे छठ पूजा चल रही थी  शुक्रवार की रात 2:30 बजे गैस सिलेंडर फटने से 7 पुलिसकर्मी सहित 30 लोग झुलस गए हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार की रात 2:30 बजे हुआ। नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज मोहल्ले के वार्ड नं 24 में अनिल गोस्वामी के घर मे छठ पूजा चल रही थी। परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे। तभी अचानक गैस रिसने से आग लग गई। इसके बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई। मुहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच गश्ती कर रही पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई। आग बुझाने के लिए जैसे ही पुलिस वालों ने सिलेंडर पर पानी डाला उसमें ब्लास्ट हो गया।

घर के मालिक अनिल गोस्वामी ने बताया कि रात में हम लोग छत पर थे। मेरी पत्नी छठ पूजा का प्रसाद बना रही थी। हल्ला हुआ कि गैस लीकेज हो रही है। हम जैसे ही नीचे आए तो तब तक आग लग चुकी थी। थोड़ी देर में सिलेंडर में तेज धमाका हो गया। पुलिस की गश्ती दल ने पानी के पाइप से जैसे ही आग बुझाने की कोशिश की तो सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। 

हादसे में डीएपी अखिलेश कुमार जगलाल प्रसाद सैफ जवान मुकुंद राव जगलाल प्रसाद ड्राइवर मोहम्मद मुअज्जम साहेबगंज मुहल्ले के नगर परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिल ओड़िया, राजीव कुमार, शाब्दिर, असलम, सुदर्शन, अरियन गोस्वामी, छोटू आलम, अनिल कुमार, शाहनवाज सहित करीब 30 से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें से करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।




    Previous
    Next

    Related Posts