


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां 29 अक्टूबर से 01 नवंबर तक राजसमंद, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों के प्रवास पर रहेंगे l
29 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा राजसमंद के लिए प्रस्थान करेंगे, सुबह 11:00 बजे राजसमंद में पूर्व मंत्री भाजपा नेता किरण माहेश्वरी स्मृति प्रन्यास 'अलौकिक स्मरण दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम' में शामिल होंगे। डॉ. पूनियां दोपहर 1:30 बजे राजसमंद में व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक महेंद्र कोठारी के जन्मदिवस पर टू व्हीलर एंबुलेंस सेवा लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे, दोपहर 2:30 हीरा मंडल के मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह के पिताजी स्व. सुरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शाम 4:00 बजे नाथद्वारा में शिव प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम एवं संत मुरारी बापू कथा कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम राजसमंद जिले के लोढ़ियाना गांव में करेंगे l
30 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे कुरज में न्याती पवालियां खेल मैदान लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे, सुबह 11:00 बजे ग्राम मुरडा में राणा पूंजा नवीन प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होंगे, दोपहर 2:00 बजे डूंगरपुर में जिला भाजपा इकाई द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम बांसवाड़ा में करेंगे l
31 अक्टूबर को बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मानगढ़ धाम कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन करेंगे और 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमानुसार मानगढ़ धूलि वंदना कार्यक्रम में शामिल होंगे l