


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जहां प्रदेश में बहने भाईदूज जैसा पवित्र त्यौहार मना रही हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के राज में बच्चियों को बाजारों में बेचा जा रहा है और नाबालिक बच्चियों को गुलाम बनाने का घृणित अपराध हो रहा है । उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की तुलना करे तो ऐसी घटनाएं आईएसआईएस और तालिबान के राज में होती है, सीरिया- इराक में जिस तरह मासूम लड़कियों को 'गुलाम' बना रहा है, वैसा ही घिनौना जुर्म राजस्थान के आधा दर्जन जिलों में हो रहा हैं।
भाजपा मुख्यालय पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि नाबालिक लड़कियों को स्टांप पेपर पर नीलामी कर बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में अन्य राज्यो और विदेश तक भेजा जा रहा है पुलिस ने दबाव और भय के कारण इन मामलों में एक भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा कि खरीद फरोख्त में लिप्त अपराधी मासूम बच्चियों को हारमोंस विकसित करने के इंजेक्शन देकर उम्र से पहले व्यस्क बनाने का घिनौना कृत्य कर रहे हैं ऐसे गंभीर अपराध पर राज्य सरकार को पोक्सो एक्ट लगाकर तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर छपी अखबार की कतरने दिखाते हुए कहा प्रदेश के मुखिया बिगड़ी कानून व्यवस्था को सुधारने में पूर्णतया असंवेदनशील है उनकी असंवेदनशीलता का पता इस बात से लगता है कि जब केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गृह मंत्रियों की मीटिंग बुलाई जाती है तो वह उसमें सीएम गहलोतहर बार नदारद रहते हैं। जबकि दूसरी और अशोक गहलोत चुनावी प्रचार और सरकार सत्ता बचाने के षडयंत्रों में पूरा समय देते है। यह बेहद गैर जिम्मेदाराना है क्योंकि जब प्रदेश के हालात ऐसे हो कि प्रदेश में महिला अपराध व बाल अपराध चरम पर है प्रतिदिन 14 बच्चे मिसिंग हो रहे हैं प्रदेश लूट, डकैती, बलात्कार, गुंडागर्दी का गढ़ बन चुका है जिससे जनता लाचार है।
कर्नल राठौड़ ने कहा कि सीएम गहलोत खुद स्वीकार कर चुके हैं कि निजी अस्पतालों द्वारा जनता से लूट की जा रही है, मुफ्त दवा योजना के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
इस दौरान प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक पंकज जोशी,सह-संयोजक पंकज मीणा, बुद्धीजीवी प्रकोष्ठ संयोजक राजेन्द्र सिंह शेखावत मौजूद रहे।