Saturday, 29 August 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने 14 शहरी निकायों और पंचायत के उपचुनाव का कार्यक्रम किया घोषित, 25 को होगा मतदान


राज्य निर्वाचन आयोग ने 14 शहरी निकायों और पंचायत के उपचुनाव  का कार्यक्रम किया घोषित, 25 को होगा मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 14 शहरी निकायों के 14 वार्डों,14 पंचायत समिति सदस्यों, 35 सरपंच, 45 पूर्व सरपंच और 465 वार्ड सदस्यों के उपचुनावके लिए 25 नवंबर को मतदान होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नामांकन की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हो जाएगी और 14 नवंबर तक नामांकन भरे जाएंगे। 25 नवंबर को मतदान और 27 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

जयपुर हेरिटेज के वार्ड का चुनाव तो हो रहा है। लेकिन ग्रेटर नगर निगम के खाली 4 वार्डों के चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। इसका मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण फिलहाल राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कराए जाने की घोषणा नहीं की है।


Previous
Next

Related Posts