Saturday, 29 August 2026

पुष्कर मेले 1 नवंबर से, सीएम गहलोत करेंगे शुभारंभ,सवा लाख दीपकों से होगी तीर्थ सरोवर की महाआरती


पुष्कर मेले 1 नवंबर से, सीएम  गहलोत करेंगे शुभारंभ,सवा लाख दीपकों से होगी  तीर्थ  सरोवर की महाआरती

विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले का शुभारंभ 1 नवंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे । 

राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी )के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पुष्कर प्रवास के दौरान ब्रह्मा मंदिर एंट्री प्लाजा एवं रैम्प का लोकार्पण, ब्रह्मा मंदिर के दर्शन, पुष्कर सरोवर पर आयोजित महा आरती एवं मेला मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि राजस्थान की कला संस्कृति गौरव एवं परंपरा के प्रतीक पुष्कर मेले के शुभारंभ पर अयोध्या की तर्ज पर पवित्र पुष्कर सरोवर की सवा लाख दीपों से महाआरती की जाएगी एवं पुष्कर के 52 घाटों को सजाया जाएगा !

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले  मैं 1 नवंबर से 8 नवंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पुष्कर मेले में देश एवं विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा एवं सुरक्षा प्रदान करने के लिए  सरकार कृत संकल्प है। 

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि अंतराष्ट्रीय पुष्कर मेले की प्रारंभिक तैयारियों के लिए राजस्थान मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा जिला कलेक्टर अंशदीप पुलिस अधीक्षक चुनाराम उपखंड अधिकारी सुखाराम नगर पालिका पुष्कर के अधिशासी अधिकारी बनवारी लाल मीणा पर्यटन विभाग के उप निदेशक संजय चोरी प्रदुमन सिंह आरटीडीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी जुटे हुए हैं।



Previous
Next

Related Posts