Saturday, 29 August 2026

30 आईएएस अधिकारियों के तबादले


30 आईएएस अधिकारियों के तबादले

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 30 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीएम गहलोत ने गुजरात जाने से पहले देर रात्रि को आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की।


तबादला सूची के अनुसार अभय कुमार को  अतिरिक्त मुख्य सचिव पंचायत राज और खाद्य आपूर्ति विभाग, श्रीमती अर्पणा अरोड़ा को प्रमुख शासन सचिव  राजस्व विभाग, संदीप वर्मा को प्रमुख शासन सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, आनंद कुमार को प्रमुख शासन सचिव गृह और परिवहन विभाग, नवीन महाजन को अध्यक्ष राजस्थान प्रदूषण  मंडल,  वैभव  गालरिया को प्रमुख शासन सचिव  सार्वजनिक निर्माण विभाग, रविकांत प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग, विकास भाई को शासन सचिव और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, आशुतोष के पेंडेकर को सीएमडी राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड और अध्यक्ष राजस्थान ऊर्जा विभाग निगम जयपुर के पद पर लगाया है।

भानु प्रकाश को शासन सचिव गृह विभाग, डॉ. नीरज के पवन को संभागीय आयुक्त बीकानेर, पूर्ण चंद्र किशन को शासन सचिव आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा, श्रीमती शुचि त्यागी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी राजस्थान जयपुर, अतर सिंह नेहरा को  संभागीय आयुक्त, जयपुर, करण सिंह को प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य खान एवं खनिज निगम लिमिटेड, परमेश्वर लाल को प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, कुमारी प्रज्ञा केवलरामानी को आयुक्त देवस्थान विभाग उदयपुर, संदेश नायक को निदेशक खान एवं भूविज्ञान विभाग उदयपुर, श्रीमती रुकमणी रिया को जिला कलेक्टर हनुमानगढ़, नथमल डिडेल को प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम जयपुर, डॉ प्रदीप के गवाड़े को आयुक्त उपनिवेशन विभाग बीकानेर,  एम एल चौहान को संयुक्त शासन सचिव उच्च शिक्षा विभाग, लक्ष्मीनारायण मंत्री को जिला कलेक्टर डूंगरपुर, सुनील शर्मा को आयुक्त कॉलेज शिक्षा विभाग जयपुर, पुखराज सेन को आयुक्त खाद्य सुरक्षा औद्योगिक नियंत्रण आयुक्तालय, सौरभ सामी को जिला कलेक्टर गंगानगर, डॉ इंद्रजीत यादव को जिला कलेक्टर प्रतापगढ़, डॉ मंजू को संयुक्त सचिव उद्योग विभाग और श्रीमती आर्तिका शुक्ला को संयुक्त सचिव ऊर्जा विभाग जयपुर लगाया है।

देखे तबादला सूची….


Previous
Next

Related Posts