Saturday, 29 August 2026

असम विधानसभा की याचिका समिति के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से भेंट की


असम विधानसभा की याचिका समिति के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से भेंट की

असम विधानसभा की याचिका समिति के सदस्यों ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की।

डॉ. जोशी से गुरूवार को याचिका समिति के सभापति तरोष गेवान समिति के सदस्य नीजानूर रहमान, रूपेश गोवाला, मीहिर कान्तशोर से मुलाकात की तत्पशचात राजस्थान विधान सभा भवन, सदन एवं गैलरियों, राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का भी अवलोकन किया।

असम विधान सभा की याचिका समिति के सदस्यों को विधानसभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने समिति के सदस्यों को, राजस्थान विधानसभा की प्रक्रिया, नियमावली एवं समिति की आन्तरिक कार्य प्रणाली पुस्तिका व साहित्य भेंट किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उप सचिव पुरूषोत्तम शर्मा सहित असम विधान सभा समिति के अधिकारी मौजूद रहे।



Previous
Next

Related Posts