Saturday, 29 August 2026

एलन मस्‍क बने टि्वटर के नए मालिक


एलन मस्‍क बने टि्वटर के नए मालिक

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभाल ली है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीईओ पराग अग्रवाल के साथ पॉलिसी चीफ विजया गाड्डे को भी निकाला गया है।

टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क अब ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं। एलन मस्क ने अपने ट्विटर बायो में प्लेटफॉर्म के हेड होने का जिक्र किया है। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और पॉलिसी चीफ विजया गाड्डे को पद से हटा दिया है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क उनके पास ट्विटर की 44 अरब डॉलर की डील पूरी करने या कंपनी के साथ कोर्ट की लड़ाई लड़ने के लिए शुक्रवार तक का समय बचा हुआ था।



    Previous
    Next

    Related Posts