


राजस्थान के अगले डीजीपी उमेश मिश्रा होंगे । उमेश मिश्रा राजस्थान के 35 वें डीजीपी होंगे। मौजूदा समय में वे डीजी इंटेलीजेंस पद पर कार्यरत है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग ने गुरूवार रात साढे 11 बजे आदेश जारी कर दिए। वर्तमान डीजीपी एमएल लाठर 3 नम्बर को सेवानिवृत्त होंगे जिसके बाद उमेश मिश्रा डीजीपी बनेंगे।
भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 1989 बैच के अधिकारी उमेश मिश्रा को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक,पुलिस पदक मिल चुका हैं।
नए डीजीपी उमेश मिश्रा ने राजस्थान पुलिस ने सबसे पहले वर्ष1992 से 94 में एएसपी रामगंज के पद पर कार्य किया। जिसके बाद मिश्रा ने चूरू, भरतपुर,पाली, कोटा सिटी में जिला पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्य किया। वर्ष 1999 से 2005 तक मिश्रा असिस्टेंड डायरेक्टर आईबी दिल्ली में पदस्थापित रहे। 2005 से 2007 तक डीआईजी एसीबी के पद पर कार्य किया। वर्ष 2007 में आईजी एटीएस के पद पर भी कार्य किया। वर्ष 2009 में आईजी विजिलेंस के पद पर भी मिश्रा रहे। दोबारा आईजी बनने के बाद मिश्रा ने एसीबी ज्यॉइन किया। वर्ष 2011 और 12 में आईजी जोधपुर के पद पर भी काम कर चुके हैं। वर्ष 2014 में एडीजी एटीएस के पद पर काम किया। वर्ष 2014-15 में मिश्रा को एडीजी एसडीआरएफ के पद पर भी लगाया गया। वर्ष 2015-16 में मिश्रा को एडीजी सिविल राइट्स में लगाया गया। वर्ष 2016 से 19 तक मिश्रा एटीएस-एसओजी में एडीजी के पद पर रहे। 2019 से मिश्रा अब तक निरंतर एडीजी-डीजी इंजेलीजेंस के पद पर काम कर रहे हैं।